हल्द्वानी-बनभूलपुरा में भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ, रौतेला बोले वक्त बदलता जरूर है

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कैनाल कालोनी, मेडिकल कालेज, मानपुर मधुबन बिहार, छड़ायल नयाबाद, भगवानपुर, अम्बेडकर पार्क, बृद्ध बाजार हरिनगर, वाल्मिकि समाज तथा बनभूलपुरा में कार्यालय का उद्धाटन कर जनसंपर्क व सभा की। इस मौके पर डा. रौतेला ने एक वाक्य ‘‘ वक्त बदलता जरूर
 | 
हल्द्वानी-बनभूलपुरा में भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ, रौतेला बोले वक्त बदलता जरूर है

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कैनाल कालोनी, मेडिकल कालेज, मानपुर मधुबन बिहार, छड़ायल नयाबाद, भगवानपुर, अम्बेडकर पार्क, बृद्ध बाजार हरिनगर, वाल्मिकि समाज तथा बनभूलपुरा में कार्यालय का उद्धाटन कर जनसंपर्क व सभा की। इस मौके पर डा. रौतेला ने एक वाक्य ‘‘ वक्त बदलता जरूर है’’ को कहते हुए कहा कि एक वह समय था कि जब कांग्रेस की सरकार देश के अत्यधिक प्रदेशों में थी और एक आज का समय है कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश अत्यधिक प्रदेशों में है इसका तात्पर्य यह है कि कांग्रेस के मंसूबे को जनता समझ चुकी है और भाजपा को अपना अमूल्य वोट प्रदान कर भाजपा को विजय बनायेगी। वार्ड नंबर-43 में वार्ड प्रत्याशी लाखन सिंह बिष्ट के साथ सभा के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, सुरेश तिवारी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज पाठक समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

हल्द्वानी-बनभूलपुरा में भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ, रौतेला बोले वक्त बदलता जरूर है

कैबिनेट मंत्री, जिलाध्यक्ष समेत कई लोग रहे मौजूद

अंबेडकर पार्क में सभा के दौरान मेयर पद के प्रत्याशी डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमांऊ सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, मण्डल अध्यक्ष संजय दुम्का, रेनू अधिकारी, महेन्द्र अधिकारी, पनराम, देवेश भटृ, देवी दयाल उपाध्याय, कन्नू शाह, मीना देवी, सुमन देवी, सुधा देवी, पूजा देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी, धनुली देवी, जीवन्ती देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, सरूली देवी, प्रेमा देवी, पूजा सेन, शांति देवी, हेमा देवी, कमला देवी, बसंती दवी, रमेश लाल, पुष्पा देवी, कमल कुमार, सरोजनी देवी, विमल, अमित, राहुल, रोहित, दुर्गा देवी, अभिषेक आर्या समेत सैकड़ों लोग मौजूद थेे।