फिल्‍म पीके का बनेगा सीक्वल, आमिर खान के साथ काम करते नजर आएंगे रणबीर कपूर

मुंबई। सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी काम करते नजर आएंगे। बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा ने आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजूपत व संजय दत्त को लेकर फिल्म पीके बनाई थी। फिल्म के एंड में आमिर खान
 | 
फिल्‍म पीके का बनेगा सीक्वल, आमिर खान के साथ काम करते नजर आएंगे रणबीर कपूर

मुंबई। सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्‍म में आमिर खान के साथ बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी काम करते नजर आएंगे।

बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा ने आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजूपत व संजय दत्त को लेकर फिल्म पीके बनाई थी। फिल्म के एंड में आमिर खान के साथ रणबीर कपूर दिखे थे। उसी समय से रणबीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि इसका सीक्वल भी बनेगा। रणबीर कपूर ही फिल्म की कहानी को आगे ले जाएंगे। हालांकि, लेखक अभिजीत जोशी ने फिल्‍म की कहानी लिखी है।