यूपी में दस IAS अफसरों के तबादले, कई की बदली जिम्मेदारी

न्यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। वित्त विभाग से संजीव मित्तल और ऊर्जा से अरविंद कुमार को हटा दिया गया है। उधर मुख्य सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। देर रात अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल व प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार समेत 10 बड़े
 | 
यूपी में दस IAS अफसरों के तबादले, कई की बदली जिम्मेदारी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। वित्त विभाग से संजीव मित्तल और ऊर्जा से अरविंद कुमार को हटा दिया गया है। उधर मुख्य सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। देर रात अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल व प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार समेत 10 बड़े अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया गया।

आलोक टंडन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त पद रिक्त चल रहा था। जिसके बाद सरकार ने बदलाव करते हुए 10 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। अरविंद कुमार के खिलाफ खुद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मोर्चा खोला हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से पावर कारपोरेशन चेयरमैन व प्रमुख सचिव ऊर्जा के पद पर अलग-अलग अफसरों की तैनाती की मांग की थी।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त व प्रमुख सचिव राज्य व मनोरंजन कर विभाग आलोक कुमार सिन्हा को कृषि उत्पादन के साथ अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव वित्त एवं वित्त आयोग के प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त एवं वाह्य परियोजना संजीव मित्तल को अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग के पद पर तैनाती के साथ अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासन अधिकरण अध्यक्ष प्रशासन प्राधिकारण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एस राधा चौहान को अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयोग की नई जिम्मेदारी मिली है। उनके पास महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का प्रभार भी रहेगा। अरविंद कुमार को अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक की जिम्मेदारी दी गई है। रजनीश दुबे को अपर मुख्य सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार गरीबी उन्मूलन राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नगरी का प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार को प्रमुख सचिव आवास एवं स्थानिक आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।

एम देवराज को अध्यक्ष एवं एमडी पावर कारपोरेशन अध्यक्ष जल विद्युत उत्पादन व पारेण निगम का चार्ज दिया गया है। आलोक कुमार द्वितीय को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। आलोक कुमार तृतीय को व्यवसायिक शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले आलोक कुमार तृतीय मुख्यमंत्री के सचिव थे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub