उत्तराखंड के इस मंदिर में सोने के सिंहासन के बाद छत भी हो गई सोने की , वजह जो आप सोच भी नही सकते

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क। सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं ने उत्तराखंड के बदरीनाथ मंदिर में सोने की छत का निर्माण कराया है। गुप्ता बंधुओं द्वारा चढ़ाए गए 5 किलो सोने से मुख्य मंदिर की छत को सोने की चादर से मढ़ा गया है। अब भगवान बदरीनाथ की छत भी सोने के हो गई है। बदरीनाथ धाम अब
 | 
उत्तराखंड के इस मंदिर में सोने के सिंहासन के बाद छत भी हो गई सोने की , वजह जो आप सोच भी नही सकते

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क। सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं ने उत्तराखंड के बदरीनाथ मंदिर में सोने की छत का निर्माण कराया है। गुप्ता बंधुओं द्वारा चढ़ाए गए 5 किलो सोने से मुख्य मंदिर की छत को सोने की चादर से मढ़ा गया है। अब भगवान बदरीनाथ की छत भी सोने के हो गई है। बदरीनाथ धाम अब सोने से जगमगा रहा है। भगवान बदरी विशाल अब तक सोने के सिंहासन पर विराजमान थे। मंदिर की छत के सोने से मढ़े जाने के बाद तीर्थ यात्रियों में भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के बाद छत के दीदार का भी कौतूहल बना हुआ है।

उत्तराखंड के इस मंदिर में सोने के सिंहासन के बाद छत भी हो गई सोने की , वजह जो आप सोच भी नही सकते

5 किलों सोने के चादर से मढ़ी गई मंदिर की छत

बीते वर्ष सहारनपुर निवासी अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता द्वारा बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की चादर लगवाने की मंशा जताई गई थी। लेकिन उस समय इस कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सका। अब एक वर्ष बाद यहां मंदिर की छत पर सोने मढऩे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर की छत पर करीब पांच किलो सोने की चादर मढ़ी गई है। चादरों को मढऩे का काम वृंदावन के स्वर्णकारों ने किया है।

उत्तराखंड के इस मंदिर में सोने के सिंहासन के बाद छत भी हो गई सोने की , वजह जो आप सोच भी नही सकते

स्थानीय व्यापारियों ने गुप्ता परिवार का जताया आभार

सोने की चादरो पर बने डिजायन और मंदिर का शीर्ष भाग पर सूर्य किरन के पड़ते ही अलौकिक लग रहा है। जिसके चलते दो दिनों से यहां तीर्थयात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के बाद छत के दीदार करना नहीं भूल रहे हैं। स्थानीय व्यापारी विकास जुगरान, विनोद नवानी और सुमेर सिंह ने मंदिर की छत पर सोने की चादर चढ़ाने वाले गुप्ता परिवार का आभार भी व्यक्त किया है।