Sushant Singh Rajput Death: आज होगा सुशांत का अस्थि विसर्जन, बहनें व नजदीकी लोग ही होंगे शामिल
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद आज उनका अस्थि विसर्जन किया जाएगा। अस्थि विसर्जन पटना (Patna) में होगा। यह जानकारी सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पोस्ट (FB Post) से दी है। सुशांत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता की हालत बिगड़ गई थी, लेकिन अब उनकी
Jun 18, 2020, 13:30 IST
|
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद आज उनका अस्थि विसर्जन किया जाएगा। अस्थि विसर्जन पटना (Patna) में होगा। यह जानकारी सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पोस्ट (FB Post) से दी है। सुशांत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता की हालत बिगड़ गई थी, लेकिन अब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लोग 15 जून की शाम को ही उनकी अंतिम क्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को पटना लौट गए थे। सुशांत के पिता अपने बेटे की अस्थियां राजीव नगर स्थित अपने घर ले आए हैं। सुशांत का श्राद्ध कर्म और बाकी क्रियाएं भी पटना में ही होंगी। इसमें सुशांत की बहनें, उनके पति और करीबी लोग ही शामिल होंगे।