Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुंबई पुलिस पर लगाया ये आरोप

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Bollywood Actor Singh Rajput) के मौत का मामला जोर पर है। बिहार और मुंबई पुलिस (Bihar and Mumbai Police) दोनों के बीच तनातनी मची हुई है। सुशांत राजपूत के पिता द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ लिखाई गई एफआईआर (FIR) के बाद इस मामले में बिहार पुलिस
 | 
Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुंबई पुलिस पर लगाया ये आरोप

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Bollywood Actor Singh Rajput) के मौत का मामला जोर पर है। बिहार और मुंबई पुलिस (Bihar and Mumbai Police) दोनों के बीच तनातनी मची हुई है। सुशांत राजपूत के पिता द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ लिखाई गई एफआईआर (FIR) के बाद इस मामले में बिहार पुलिस भी इंवॉल्व (Involve) हो गई है। अब दोनों राज्यों की पुलिस के बीच खींचातानी मची हुई है।

Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुंबई पुलिस पर लगाया ये आरोप

पटना पुलिस (Patna Police) ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। बिहार डीजीपी (Bihar DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाने के बाद एक बार से मुंबई पुलिस की मंशा पर संदेह जताया है। आईएएनएस न्यूज़ एजेंसी के ट्वीट के अनुसार बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि मुंबई पुलिस हमारे साथ अपराधियों की तरह बर्ताव कर रही है। उनकी मंशा साफ नहीं है और हमें काम करने से रोका जा रहा है।

बिहार पुलिस सुशांत सिंह के मामले में लगातार छानबीन कर रही है। और अब तक जो भी खुलासे हुए हैं वे हैरान कर देने वाले हैं। हाल ही में पटना पुलिस ने जब मुंबई पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत की एक्समैनेजर दिशा सालियन (Xmanager Disha Salian) की फाइल मांगी, तो उन्होंने कह दिया कि वह फाइल गलती से डिलीट हो गई है। जिस प्रकार मुंबई पुलिस इस केस की जांच पड़ताल कर रही है, उस तरह से मुंबई पुलिस पर सवाल उठाना लाज़मी हो गया है। साथ ही बिहार पुलिस के अनुसार दिशा और सुशांत की मौत के तार जुड़े हुए हो सकते हैं।

http://www.narayan98.co.in/

Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुंबई पुलिस पर लगाया ये आरोप

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8