Super Moon 2020: कल सुबह दिखेगी अद्भुत खगोलीय घटना

लखनऊ। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक बड़ी खगोलीय घटना (Astronomical Event) की जानकारी सामने आई है। आठ अप्रैल यानी कल सुपर पिंक मनू (Super Pink Moon) का दीदार होने जा रहा है। इस दिन चांद सामान्य से 14 फीसदी बड़ा (Larger) और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार (Brighter) नजर आएगा। हालांकि इस अद्भुत खगोलीय घटना को
 | 
Super Moon 2020: कल सुबह दिखेगी अद्भुत खगोलीय घटना

लखनऊ। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक बड़ी खगोलीय घटना (Astronomical Event) की जानकारी सामने आई है। आठ अप्रैल यानी कल सुपर पिंक मनू (Super Pink Moon) का दीदार होने जा रहा है। इस दिन चांद सामान्य से 14 फीसदी बड़ा (Larger) और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार (Brighter) नजर आएगा। हालांकि इस अद्भुत खगोलीय घटना को भारत (India) के लोग सीधे (Directly) नहीं बल्कि ऑनलाइन देख सकेंगे।

Super Moon 2020: कल सुबह दिखेगी अद्भुत खगोलीय घटना

इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि 7 अप्रैल को रात 11:38 पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा करीब होगा। इस समय पर चंद्रमा की पृथ्वी (Earth) से दूरी (Distance) मात्र 356900 किलोमीटर (सामान्यत: 384400 किमी मानी जाती) रह जाएगी। चांद की यह स्थिति पेरिगी की स्थिति कहलाती है।

भारतीय समयानुसार (Indian Time) सुबह 08:05 बजे दिखेगा सुपरमून
चंद्रमा के पेरिगी स्थिति (Position) में पहुंचने के ठीक 8 घंटे 35 मिनट के बाद चंद्रमा की पूर्णिमा की अवस्था आएगी। 8 अप्रैल को वर्ष का सबसे बड़ा और चमकीला चंद्रमा होगा। सुपरमून 8 अप्रैल को दोपहर 2:35 बजे जीएमटी (भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे) पर दिखाई देगा।

यहाँ भी पढ़े

SCHOLARSHIP: 60 प्रतिशत से कम नंबर आने पर नहीं मिलेंगी स्कॉलरशिप