टिहरी-कडक़ड़ाती ठंड में खाई में समाई सूमो, मच गई चीख-पुकार

Tihri Accident News-प्रदेश में लगातार सडक़ हादसे हो रहे है। एक सूमों खाई में समा गई। इससे विगत दिवस ही एक कार खाई में गिरी थी। आज फिर खाड़ी-गजा मोटर मार्ग पर गजा से करीब एक किमी पहले एक टाटा सूमो वाहन खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो
 | 
टिहरी-कडक़ड़ाती ठंड में खाई में समाई सूमो, मच गई चीख-पुकार

Tihri Accident News-प्रदेश में लगातार सडक़ हादसे हो रहे है। एक सूमों खाई में समा गई। इससे विगत दिवस ही एक कार खाई में गिरी थी। आज फिर खाड़ी-गजा मोटर मार्ग पर गजा से करीब एक किमी पहले एक टाटा सूमो वाहन खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्‍हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया है।

टिहरी-कडक़ड़ाती ठंड में खाई में समाई सूमो, मच गई चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि टाटा सूमो वाहन सुबह करीब 9 बजे सडक़ से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में सुनील सकलानी पुत्र आरपी सकलानी निवासी 13 वेस्ट दिल्ली मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मदन सिंह पुत्र शूरबीर सिंह निवासी फलसारी, प्रीतम सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी अदवाणी, महेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी अदवाणी, सावित्री देवी पत्नी देवेंद्र प्रसाद निवासी बरोला घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।