सुमन ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब, अब MISS WORD- 2019 में लेंगी भाग

नई दिल्ली- राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत लिया है। अब वो थाइलैंड के पट्टाया में होने वाली मिस वल्र्ड 2019 प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने मुंबई में फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सरदार वल्लभभाई
 | 
सुमन ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब, अब MISS WORD- 2019 में लेंगी भाग

नई दिल्ली- राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब ​जीत लिया है। अब वो थाइलैंड के पट्टाया में होने वाली मिस वल्र्ड 2019 प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने मुंबई में फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में इसका आयोजन किया गया था। जहां फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज राजस्थान की सुंदरी सुमन राव के सिर सजा है। 22 साल की सुमन पिछली मिस इंडिया अनुकृति वास के बाद यह खिताब जीतने में कामयाब रही हैं।

सुमन ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब, अब MISS WORD- 2019 में लेंगी भाग

राजस्थान की रहने वाली है सुमन

इस प्रतियोगिता में फस्र्ट रनर अप तेलंगाना की संजना विज रहीं। इसके अलावा बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइडेड कॉन्टिनेंट 2019 और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता। कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक और भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री आदि शरीक हुए। कार्यक्रम के दौरान कटरीना कैफ, विक्की कौशल और मौनी रॉय जैसे फिल्मी सितारों ने अपने डांस परफार्मेस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। इवेंट में हुमा कुरैशी, दिया मिर्जा, चित्रांगदा सिंह भी शामिल हुईं।

सुमन ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब, अब MISS WORD- 2019 में लेंगी भाग

कर रही चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी

सुुमन राव चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रही हैं। सुमन ने बताया कि जब आप खुद को जीवन में एक विशेष लक्ष्य के लिए समर्पित करते हैं, तो आपके शरीर की नस-नस आपकी जीत के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर देती है। 7 दिसंबर को थाइलैंड के पट्टाया में होने वाली मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में सुमन राव भारत की तरफ से भाग लेंगी। यह फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का 56वां आयोजन था।