SSR Case: रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, सुशांत की बहन के खिलाफ रिया ने लिखाई FIR

सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में एसीबी (NCB) का शिकंजा रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती का कसता जा रहा है। इस केस में रिया के भाई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं एनसीबी लगातार तीसरे दिन भी रिया से पूछताछ करेगी। लेकिन इस केस में एक नया मोड़ भी
 | 
SSR Case: रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, सुशांत की बहन के खिलाफ रिया ने लिखाई FIR

सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में एसीबी (NCB) का शिकंजा रिया और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती का कसता जा रहा है। इस केस में रिया के भाई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं एनसीबी लगातार तीसरे दिन भी रिया से पूछताछ करेगी। लेकिन इस केस में एक नया मोड़ भी आ गया है। सोमवार को रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने FIR दर्ज कराई है।
SSR Case: रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, सुशांत की बहन के खिलाफ रिया ने लिखाई FIR
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया, ‘रिया चक्रवर्ती की शिकायत के अनुसार, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra police station) में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार, इस मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को विधिवत स्थानांतरित कर दिया गया है।’

रिया ने अभिनेता के फर्जी मेडिकल प्रिसक्रिप्शन (fake medical prescription) बनाने को लेकर सुशांत सिंह की बहन प्रियंका और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसपर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर कहा- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं।
                   http://www.narayan98.co.in/
SSR Case: रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, सुशांत की बहन के खिलाफ रिया ने लिखाई FIR                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8