पहाड़ के बेटे की जीवनसाथी बनेंगी साउथ की ये एक्ट्रेस, टीम इंडिया का खिलाड़ी ये उत्तराखंडी
News Delhi- जल्द ही उत्तराखंड व टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पाण्डेय (Manish Pandey) शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। उनकी शादी साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस से होगी। 30 वर्षीय मनीष पाण्डेय की तारीख भी तय हो गई है। इस वक्त पाण्डेय विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में टी-20 में शामिल थे। महेन्द्र सिंह धौनी और विराट कोहली के बाद अब मनीष पाण्डेय शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
मनीष पाण्डेय की शादी 2 दिसम्बर को मुंबई में साउथ इंडियन एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी South Indian actress Ashrita Shetty से होने जा रही है। पिछले दिनों काफी चर्चाए थी कि अश्रिता और मनीष पांडे के बीच रिलेशनशिप है, लेकिन अब साफ है कि दोनों की शादी होने जा रही है। अश्रिता शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं।
शादी में कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। कई भारतीय खिलाड़ी भी शादी में शिरकत करेगे। बता दें मनीष पाण्डेय ने सबसे पहले आईपीएल में शतक लगाकर अपनी धमाकेदार शुरूआत की थी।