युगांडा का भारोत्तोलक टोक्यो होटल से गायब
ओसाका, 16 जुलाई (आईएएनएस)। युगांडा का भारोत्तोलक जो पश्चिमी जापान में टोक्यो ओलंपिक शुरू होने से पहले ट्रेनिंग कर रहे थे, वह अचानक गायब हो गए हैं।
Jul 16, 2021, 16:53 IST
|


याहू जापान की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन युगांडा दल के साथ आए 20 वर्षीय जुलियस सेकितोलेको की खोज में जुटी है, जो ओसाका प्रायद्वीप के इजुमिसानो में ओलंपिक से पहले ट्रेनिंग कैंप कर रहे थे।
सेकितोलेको रोजाना दी जाने वाली पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखाने में नाकाम रहे थे। इसके बाद वह होटल के कमरे में नहीं मिले।

इजुमिसानो ने बयान जारी कर कहा, युगांडा दल का एक सदस्य अचानक से गायब हो गया है और यहां नहीं पहुंचा है। हम उन्हें ढूंढने पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई है।
युगांडा दल उन टीमों में से जो टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही जापान पहुंच गया था। ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से होगा।

--आईएएनएस
एसकेबी/एएनएम