रफ़्तार का कहर: यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटने से छह गंभीर घायल

न्यूज टुडे नेटवर्क। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर तेज रफ़्तार ने छह जिंदगियों को निगल लिया। दनकौर थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरूग्राम जा रही डबल डेकर बस पलट गई। बस पलटने से हादसे में छह लोग घायल हो गए। डबल डेकर बस फर्रुखाबाद से गुरुग्राम जा रही थी शुक्रवार
 | 
रफ़्तार का कहर: यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटने से छह गंभीर घायल

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर फिर तेज रफ़्तार ने छह जिंदगियों को निगल लिया। दनकौर थाना इलाके में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर गुरूग्राम जा रही डबल डेकर बस पलट गई। बस पलटने से हादसे में छह लोग घायल हो गए।

डबल डेकर बस फर्रुखाबाद से गुरुग्राम जा रही थी शुक्रवार सुबह बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। दनकौर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ। दनकौर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र दनकौर के अंर्तगत एक डबल डेकर बस न0 UP76k 9000 जो फर्रुखाबाद से गुड़गांव जा रही थी वह पलट गई।

कैलाश अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 5-6 यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं जिसमें 3 लोगों कों उपचार के लिए कैलाश हाॅस्पिटल ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। यातायात सामान्य रूप से चालू है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने JCB की मदद से बस को रोड से हटा दिया है और ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया है।