हल्द्वानी-फिर बिगड़े इस भाजपा नेता के बोल, राम मंदिर को लेकर पार्टी से कह दी ये बड़ी बात

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी कुमांऊ मण्डल की बैठक भाजपा के कुमांऊ संभाग कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 की प्रभारी सरोज पाण्डे व भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृ, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल हुए। बैठक में पार्टी विधायक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष
 | 
हल्द्वानी-फिर बिगड़े इस भाजपा नेता के बोल, राम मंदिर को लेकर पार्टी से कह दी ये बड़ी बात

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी कुमांऊ मण्डल की बैठक भाजपा के कुमांऊ संभाग कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 की प्रभारी सरोज पाण्डे व भाजपा उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृ, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल हुए। बैठक में पार्टी विधायक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित 55 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिन्दुवार चर्चा हुई। इस दौरान पत्रकारों को दिये गये एक बयान से रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल फिर विवादों में आ गये। विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले महिलाओं के साथ की गई अभ्रदता हो या फिर टॉल टैक्स कर्मचारी को दी गई गंदी-गंदी गालियां। हर समय भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल चर्चाओं में रहते है। आज फिर उन्होंने एक बेतुका बयान दे दिया।

हल्द्वानी-फिर बिगड़े इस भाजपा नेता के बोल, राम मंदिर को लेकर पार्टी से कह दी ये बड़ी बात

राम नहीं बना तो भाजपा को होगा नुकसान- ठुकराल

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को किसी तरह की सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव लडऩे से भी वंचित करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर राम मंदिर बनाकर रहेंंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर नहीं बना तो आने वाला समय हमारे लिस दुखदायी होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर न बनाना आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को महंगा पड़ सकता है। कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था का केन्द्र है। राम मंदिर के लिए लोकसभा में अध्यादेश आना चाहिए। इसके बाद उनके बयान तेजी से वायरल हो गये। एक बार फिर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ गये।