Sonu Sood: गांव की सभी लड़कियों की मदद करेंगे सोनू सूद, किया यह ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद (bollywood superstar Sonu Sood) लोगों की मदद करने के लिए लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। सोनू सोशल मीडिया (social media) पर मदद मांगने वालों का रिप्लाई भी करते रहते हैं। ऐसे में सोनू सूद से एक शख्स ने अजीब मांग रख दिया जिसका सोनू सूद ने भी दिलचस्प जवाब दिया
 | 
Sonu Sood: गांव की सभी लड़कियों की मदद करेंगे सोनू सूद, किया यह ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद (bollywood superstar Sonu Sood) लोगों की मदद करने के लिए लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। सोनू सोशल मीडिया (social media) पर मदद मांगने वालों का रिप्लाई भी करते रहते हैं। ऐसे में सोनू सूद से एक शख्स ने अजीब मांग रख दिया जिसका सोनू सूद ने भी दिलचस्प जवाब दिया है। सोनू सूद का ये ट्वीट (tweet) अब काफी तेजी से वायरल (viral) हो रहा है।
Sonu Sood: गांव की सभी लड़कियों की मदद करेंगे सोनू सूद, किया यह ऐलानबता दें कि एक शख्स ने सोनू सूद को टैग (tag) करते हुए मांग की है कि वो उसको मालदीव पहुंचा दें। शख्स के इस मांग पर सोनू सूद ने भी जवाब देने में देरी नहीं की। सोनू सूद को टैग करते हुए यूजर ने लिखा: “सर, मुझे मालदीव जाना है पहुंचा दो न।” एक्टर ने इसके जवाब में लिखा, “साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई?” सोनू सूद ने इस तरह शख्स की बोलती बंद कर दी। इससे पहले भी एक शख्स ने सोनू से बच्ची की मदद करने को कहा था, जिसके बाद सोनू सूद ने उसको मदद का भरोसा दिलाया था। इसके साथ ही सोनू सूद ने गांव की सभी लड़कियों को साइकिल (cycle) देने का भी ऐलन किया है।

संतोष चौनाम नाम की ट्वीटर यूजर ने लिखा, “गाँव में 35 लड़कियाँ हैं जिन्हें पढ़ने के लिए 8 से 15km जंगल के रास्ते जाना पड़ता है। सिर्फ़ कुछ के पास साइकल है। यह नक्सल प्रभावित रास्ता है। डर से इनके परिवार वाले उन्हें आगे पढ़ने नहीं देंगे। अगर आप इन सब को साइकल दे पाएँ तो यह इनका भविष्य सुधार जाए।” इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा, “गाँव की हर लड़की के पास साइकल होगा और हर लड़की पढ़ेगी। परिवार वालों से कह देना..साइकल पहुँच रहें हैं बस चाय तैयार रखना।”
                   http://www.narayan98.co.in/
Sonu Sood: गांव की सभी लड़कियों की मदद करेंगे सोनू सूद, किया यह ऐलान                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8