हल्द्वानी-सोमेश्वर के दो सगे भाइयों ने जीता इंडिया का दिल, कलर्स टीवी के रियलिटी शो में बजा देवभूमि का डंका

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-(जीवन राज)- कलर्स टीवी पर चल रहे इंडियाज गॉट टैलेंट रियलिटी शो में देवभूमि के दो बेटों ने इंडिया का दिल जीत लिया है। एक बार फिर देवभूमि का नाम रोशन हुआ है। इन बार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के खर्कवाल गांव निवासी दो भाईयों ने दुनियां भर में अपना लोहा मनवाया
 | 
हल्द्वानी-सोमेश्वर के दो सगे भाइयों ने जीता इंडिया का दिल, कलर्स टीवी के रियलिटी शो में बजा देवभूमि का डंका

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-(जीवन राज)- कलर्स टीवी पर चल रहे इंडियाज गॉट टैलेंट रियलिटी शो में देवभूमि के दो बेटों ने इंडिया का दिल जीत लिया है। एक बार फिर देवभूमि का नाम रोशन हुआ है। इन बार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के खर्कवाल गांव निवासी दो भाईयों ने दुनियां भर में अपना लोहा मनवाया है। रविवार देर रात हुए प्री फिनाले में सोमेश्वर के राहुल खर्कवाल और मुकेश खर्कवाल ने अपने टैलेंट ने लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। इंडिया गॉट टैलेंट में उत्तराखंड के छोरों का जलवा देख जज करण जौहर, किरण खैर और मलाइका अरोड़ा, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, सारा अली खान ने जमकर तारीफ की। फिलहाल उत्तराखंड का यह परिवार हरियाणा में रह रहा है।

हल्द्वानी-सोमेश्वर के दो सगे भाइयों ने जीता इंडिया का दिल, कलर्स टीवी के रियलिटी शो में बजा देवभूमि का डंका

करण जौहर ने की कर्ज चुकाने की घोषणा

राहुल और मुकेश दोनों जिमनास्टिक के खिलाड़ी है। शो के दोनों की जिंदगी के बार में दिखाया गया कि वह किस तरह गरीबी से निकलकर उबरे है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इंडियाज गॉट टैलेंट के बाद उन्हें विश्व कप खेलने जाना था लेकिन उनके पास न जूते थे और न ही पैसे, उनके पिता ने दो लाख 60 हजार कर्ज लेकर लिया। ये सब देख और सुनकर करण जौहर का दिल पसीज गया और करण जौहर ने यह कर्ज खुद देने का वादा किया। इसके अलावा कल देर रात आये शो में करण जौहर ने जब दोनों भाइयों से पूछा कि अगर आप जीत गये तो क्या करोंगे तो दोनों ने कहा कि वह गरीब बच्चों के लिए जो जिमनास्टिक सीख रखे है उनके लिए सामान खरीदेंगे। जो करण ने कहा कि वह उन बच्चों को भी सामान देंगे। साथ ही रणवीर सिंह, सारा अली खान ने मुकेश और राहुल की जमकर तारीफ की। इसे बाद दोनों भाईयों से रणवीर सिंह और सोहा अली खान ने हाथ मिलाया। फिर लडक़ी आंख मारे पर दोनों भाईयों के साथ जबरदस्त डांस किया। दो भाई काफी खतरनाक स्टंट करते है।

हल्द्वानी-सोमेश्वर के दो सगे भाइयों ने जीता इंडिया का दिल, कलर्स टीवी के रियलिटी शो में बजा देवभूमि का डंका

सोमेश्वर के छोरों ने कमाया नाम

गौरतलब है कि सोमेश्वर के खर्कवाल गांव निवासी मुकेश खर्कवाल और राहुल खर्कवाल दो सगे भाई हैं। क्षेत्र के दो सगे भाइयों के टीवी शो में दिखने पर सोमेश्वर में खुशी का माहौल है। खर्कवाल गांव निवासी गोपाल खर्कवाल परिवार समेत वर्तमान में हरियाणा में रहते हैं। उनके पुत्र मुकेश खर्कवाल और राहुल खर्कवाल हरियाणा में पढ़ाई करते हैं। कलर्स टीवी में प्रसारित होने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट प्रतियोगिता के प्री फिनाले में पहुंच गए है।