Solar Eclipse: इस बार 21 जून को लगेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण का पूरा समय

इस बार सूर्य ग्रहण के दिन दुर्लभ खगोलीय घटना (Rare astronomical event) देखने को मिलेगी। यह सूर्य ग्रहण साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को लगेगा। यानी रविवार आषाढ़ अमावस्या को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। इसे कंकणाकार ग्रहण भी कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई
 | 
Solar Eclipse: इस बार 21 जून को लगेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण का पूरा समय

इस बार सूर्य ग्रहण के दिन दुर्लभ खगोलीय घटना (Rare astronomical event) देखने को मिलेगी। यह सूर्य ग्रहण साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को लगेगा। यानी रविवार आषाढ़ अमावस्या को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। इसे कंकणाकार ग्रहण भी कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण देश के कुछ हिस्‍सों में स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई देगा।
Solar Eclipse: इस बार 21 जून को लगेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण का पूरा समयजवाहर तारामंडल के निदेशक डॉ. रवि किरन ने बताया कि इस बार सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) की स्थिति वलयाकार (Annular) होगी। यह न पूर्ण होता है न ही आंशिक। प्रयागराज में सूर्यग्रहण का 78 प्रतिशत दिखाई देगा। वहीं राजस्थान के सूरजगढ़, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, सिरसा, देहरादून और चमोली में पूरा सूर्यग्रहण दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि चन्द्रमा अपने कक्ष में अंडाकार (Oval) घूमता रहता है। इस दौरान चन्द्रमा से सूर्य की दूरी अधिक होने के कारण दोनों का आकार बराबर दिखाई देता है। 21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ठीक मध्य में होगा। 
                     http://www.narayan98.co.in/
Solar Eclipse: इस बार 21 जून को लगेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण का पूरा समय                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8
सूर्य ग्रहण का समय 
ज्योतिषाचार्य आचार्य घनश्याम के अनुसार 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह में 9:16 बजे से शुरू होगा। इसका चरम दोपहर 12:10 बजे होगा। इसका मोक्ष दोपहर में 3:04 बजे होगा।

ग्रहण का सूतक काल
सूतक काल 20 जून शनिवार रात 9:15 बजे से शुरू होगा। इसी के साथ मठ-मंदिर के पट भी बंद हो जाएंगे। ज्योतिषशास्त्री (Astrologer) के अनुसार ग्रहण के 12 घंटे पहले  और 12 घंटे बाद तक के समय को सूतक काल माना जाता है।