नई दिल्ली- खूबसूरती की खान है सेब, पढ़े ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के नेचुरल ब्यूटी टिप्स

सेब तो आप सबने ही खाया होगा। वैसे तो सेब की गिनती दुनिया में पैदा होने वाले तीन महत्वपूर्ण फलों में की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सेब आपके स्वास्थ्य के अलावा आपकी खूबसूरती निखारने में भी काम आ सकते हैं। सेब अपने विभिन्न गुणों की वजह से जहाँ स्वास्थ्य के लिए
 | 
नई दिल्ली- खूबसूरती की खान है सेब, पढ़े ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के नेचुरल ब्यूटी टिप्स

सेब तो आप सबने ही खाया होगा। वैसे तो सेब की गिनती दुनिया में पैदा होने वाले तीन महत्वपूर्ण फलों में की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सेब आपके स्वास्थ्य के अलावा आपकी खूबसूरती निखारने में भी काम आ सकते हैं। सेब अपने विभिन्न गुणों की वजह से जहाँ स्वास्थ्य के लिए संजीदा लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं, वही हर्बल के माध्यम से सौन्दर्य निखारने वाले ब्यूटी सैलून और सौंदर्य विशेष्ज्ञों की भी पहली पसन्द सेब ही हैं। सेब को पीस कर इसमें एक चमच शहद, गुलाब जल और जई का ऑटा मिलाकर पेस्ट बनाकर इसे चेहरे तथा शरीर के अन्य भाग पर लगाने और आधे घण्टे बाद ताजे साफ पानी से धोने से त्वचा की बाहरी मृत कोशिकायें को हटाया जा सकता है। जिससे आपकी त्वचा साफ और निखरी नज़र आएगी।

सेब से अपनी त्वचा को रखें मुलायम और हाइड्रेटेड

सेब के जूस को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धोने से त्वचा में चमक तथा निखार आता है। सेब का जूस त्वचा पर लगाने से त्वचा के प्रकृतिक पी.एच सन्तुलन को बनाये रखने में मदद मिलती है। अगर आप जूस लगाने से परहेज़ करते हैं तो आप सेब का स्लाइस भी चेहरे पर रगड़ सकते हैं। सेब में आद्रता की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सेब खाने से आप शरीर को हाई ड्रेट कर सकते हैं। जिससे आपकी त्वचा प्रकृतिक तौर पर निखरी नज़र आएगी। आप ताजे सेब की स्लाइस काट कर अपने चेहरे पर लगा लीजिये तथा जब यह स्लाइस सुख जाएँ तो आधे घण्टे बाद इन स्लाइस को हटाकर चेहरे को ताजे पानी से धो डालिये। सेब में बिद्यमान विटामिन-ई से आपके चेहरे की त्वचा मुलायम और हाईड्रेट रहेगी। सेब को आप अपने फेस पैक में नियमित रूप से शामिल करके इसके प्रकृतिक गुणों का लाभ भी उठा सकते/सकतीं हैं।

नई दिल्ली- खूबसूरती की खान है सेब, पढ़े ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के नेचुरल ब्यूटी टिप्स

स्क्रब के रूप में ऐसे करें इस्तेमाल

सेब के रस में बादाम तेल तथा दूध् या दही मिलाकर स्क्रब के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। सेब के कदूकश को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग ध्ब्बे दूर होते है। सेब के असब के सिरके को अनेक सौंदर्य समस्याओं का समाधन माना जाता है। इससे त्वचा तथा खोपडी के एसिड एलकाईन संतुलन बना रहता है। यह कील-मुहासों में काफी मददगार साबित होती है। सेब के असब के सिरके को बाहरी रूप में त्वचा तथा बालों की सौंदर्य समास्याओं के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। इससे बाल धोने से अनेक फायदे होते है। शैम्पू के बाद दो चम्मच सेब के सत के सिरके को पानी में डालकर सिर को धोने में बालों की सौंदर्य समस्याऐं खत्म होती है, तथा बालों में चमक आती है।

बालों की समस्या से पायें निजात

यदि आप बालों की रूसी की समस्या से जूझ रहे है तो बालों को शैम्पू करने से आध घण्टा पहले दो चम्मच सेब के सत के सिरके को खोपड़ी पर आहिस्ता- आहिस्ता मलिए। इसके बाद बालों को शैम्पू से धोने से बालों की रूसी खत्म हो जाती है। अगर आप गम्भीर रूसी की समस्या का सामना कर रहे है, तो सेब के सत के सिरके को रूई/काटन में डूबो कर पूरी खोपड़ी पर लगाऐं तथा इसे बालों में सोखनें दें। इसके आधे घंटे बाद बालों को शैम्पू से धोए ऐसा करने से रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

नई दिल्ली- खूबसूरती की खान है सेब, पढ़े ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के नेचुरल ब्यूटी टिप्स

खाज-खुजली में मिलेगी राहत

सेब के सत के सिरके को पानी में मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाने से चेहरे का एसिड-एलकालीन संतुलन बना रहता है तथा त्वचा की सौन्दर्य समस्याओं से निजात मिलती है। सेब के सत के सिरके से त्वचा की खारिश/खुजली में भी मदद मिलती है। अपने नहाने के पानी में सेब के सत के सिरके को डालकर नहाने से त्वचा की खाज-खुजली में राहत मिलती है। सेब के सत के सिरके से शरीर की गांठ तथा मस्सों से भी मुक्ति मिलती है। शरीर के मस्सों पर सेब के सत का सिरके को रोजाना लगाने से मस्से खत्म हो जाते है। सेब के लगातार सेवन से आप लम्बे, चमकीले बाल पा सकते हैं। सेब में परोसायना ईडन बी-2 मौजूद होते हैं। जोकि बालों के स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण माने जाते है।

त्वचा कैंसर के खतरे को करें कम

ताजे सेब फाईबर, विटामिन-सी, कॉपर तथा विटामिन ‘ए’ जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होते है। सेब में विद्यमान ‘‘रैटीनायइस’’ शरीर में निरोगी त्वचा के विकास तथा त्वचा कैंसर के खतरे को कम करती है। सेब मात्र एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है बल्कि सुन्दरता के गुणों की खान भी है। सेब में विद्यमान मल्टी विटामिन पौषक तथा प्राकृतिक प्रूफट एसिड से त्वचा की रंगत में निखार आता है तथा टैनिंग से प्रतिरक्षा मिलती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से शरीर में चिकनाई तथा रोगाणुओं से छुटकारा मिलता है, जिससे शरीर में ताजगी स्वास्थ्यवधर्क तथा त्वचा में लालिमा आती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से त्वचा पर काले दाग तथा कील-मुंहासे के उपचार में मदद मिलती है। सेब में मिनरल तथा विटामिन के अलावा पैकटिन तथा टैनिन विद्यमान होते है जिससे त्वचा की रंगत में गोरापन आता है।

नई दिल्ली- खूबसूरती की खान है सेब, पढ़े ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के नेचुरल ब्यूटी टिप्स

सेब एक बेहतरीन स्किन टोनर

सेब को बेहतरीन स्किन टोनर फेशियल टोनर मााना जाता है। सेब त्वचा को शान्त करता है। सिर की त्वचा साफ करता है। चेहरे से झुर्रियों को मिटाता है, जिससे ध्मनियों में रक्त संचार बढ़ता है तथा त्वचा में खिंचाव आता है। सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडैंट गुण विद्यमान होते है जिससे त्वचा में यौवनता बरकरार रहती है तथा बुढ़ापे को रोकती है। नवीनतम अनुसन्धन में यह पाया गया है कि हरे सेबों में पॉली फीनाइलन तत्व विद्यमान होते है जिससे बालों के झड़ने को रोकने में अहम मदद मिलती है। सेब में प्रफूट एसिड विद्यमान होते है जोकि त्वचा को साफ करने में अहम भूमिका अदा करते है तथा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते है, जिससे त्वचा में चमक आती है और काले ध्ब्बों से मुक्ति मिलती है। प्रूफट एसिड से त्वचा में तैलीयपन कम होता है जिससे कील-मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है।

नई दिल्ली- खूबसूरती की खान है सेब, पढ़े ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के नेचुरल ब्यूटी टिप्स

इस पूरे लेख के माध्यम से हम अपने पाठकों तक शहनाज हर्बल्स इकाई की सीईओ ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के कुछ महत्तवपूर्ण ब्यूटी टिप्स पहुंचा रहे है। जिनको अपनाकर आप अपनी सौंदर्यता और पर्सनालिटी को और भी आकर्षित बना सकते है।