Solar Eclipse Live: सूतक काल हो गया है शुरू, जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी बातें
देश में कोरोना वायरस (Corona virus) से लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं कोरोना महामारी के दौरान आज एक खगोलीय घटना होने जा रही है। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण (solar eclipse) लगने जा रहा है। बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल रात से ही प्रारंभ हो चुका है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार का होगा। मतलब आज सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी (shining ring) की तरह दिखेगा। ऐसा नजारा धरती पर कम ही देखने को मिलता है।
आज का सूर्य ग्रहण न तो आंशिक ग्रहण होगा और न ही पूर्ण। यह ग्रहण उत्तर भारत में दिखाई देगा। राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, कुरूक्षेत्र, चमौली, सिरसा, सूरतगढ़ में भी इसे देखा जा सकेगा। खास बात यह है कि साल के सबसे बड़े दिन पर ये ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसा संयोग करीब 900 साल बाद हुआ है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है और सूर्य के मध्य भाग को पूरी तरह से ढक लेता है। इस घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इसके परिणामस्वरूप सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह दिखाई देता है।
अगर देखना चाहते हैं लाइव सूर्य ग्रहण तो इन लिंक्स पर करें क्लिक
Facebook Link:
https://www.facebook.com/aries.nainital263002/live
YouTube Link:
https://www.youtube.com/channel/UCG2LKvORv_L2vBL4uCuojnQ
http://www.narayan98.co.in/
https://youtu.be/yEWmOfXJRX8