LOCKDOWN: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने दिखाया जेल का आइसोलेशन वार्ड
बरेली: देश में 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) जारी है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले में कोरोना वायरस (Corona Virus) के छह केस मिलने के बाद अब पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और सख्त हो गई है। अब पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन (Violation) करने वालों के लिए सख्ती और बढ़ा दी है।
कल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उल्लंघन करने वाले 527 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने धारा 188 के तहत 123 मुकदमे भी दर्ज किए हैं। यही नहीं बल्कि पुलिस ने बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों के 7538 वाहनों (Vehicles) का चालान भी किया और 16 लाख से ज्यादा रूपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही पुलिस लगातार गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील भी कर रही है।