LOCKDOWN: सरकार इन किसानों को देगी आर्थिक मदद, लॉकडाउन के चलते हुआ लाखों का नुक्‍सान 

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते फूलों की खेती करने वाले किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जिसको देखते हुए जिला उद्यान विभाग की ओर से किसानों का सर्वे कराकर रिपोर्ट (Report) को मुख्यालय भेजा गया है। सर्वे के आधार पर ही इन किसानों को राहत देने का निर्णय लिया जाएगा। त्योहार और शादियों की वजह से
 | 
LOCKDOWN: सरकार इन किसानों को देगी आर्थिक मदद, लॉकडाउन के चलते हुआ लाखों का नुक्‍सान 

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते फूलों की खेती करने वाले किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जिसको देखते हुए जिला उद्यान विभाग की ओर से किसानों का सर्वे कराकर रिपोर्ट (Report) को मुख्यालय भेजा गया है। सर्वे के आधार पर ही इन किसानों को राहत देने का निर्णय लिया जाएगा।
LOCKDOWN: सरकार इन किसानों को देगी आर्थिक मदद, लॉकडाउन के चलते हुआ लाखों का नुक्‍सान त्योहार और शादियों की वजह से अप्रैल-मई में फूलों की भारी मात्रा में बिक्री होती है। जिसके कारण फूलों की खेती करने वाले किसानों के लिए अप्रैल-मई का महीना बंपर मुनाफे (Bumper profits) का होता है। लॉकडाउन होने की वजह से इन किसानों को इस साल भारी नुकसान झेलना पड़ा है। फूलों की बिक्री ना होने की वजह से लाखों रुपए के फूल खेतों में ही सूख रहे हैं। जिसके कारण इन किसानों को आर्थिक समस्याओं (Economic problems) से जूझना पड़ रहा है। इसको देखते हुए उद्यान विभाग की ओर से इन किसानों का सर्वे कराया गया है जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।

सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही जनपद में 50 से ज्यादा किसानों को लाखों रुपए का नुकसान का आकलन लगाया गया है। उद्यान अधिकारी आनंद स्वरूप ने बताया कि नुकसान का आकलन करके मुख्यालय की ओर से फैसला लिया जाएगा। जिसके आधार पर किसानों को मदद दी जाएगी। 

WhatsApp Group Join Now
News Hub