Kanpur Encounter: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ विकास दुबे, जानिए पूरी खबर
कानपुर कांड (Kanpur case) के मुख्य आरोपी विकास मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। विकास दुबे (Vikas Dubey) की वारदात के आठवें दिन गिरफ्तारी हुई है। मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों (Security personnel) को लगा कि इस शख्स की शक्ल विकास दुबे से मिलती है, इसलिए उसे पकड़ लिया। इसके बाद यह सूचना महाकाल मंदिर की पुलिस चौकी (Police station) को दी गई। विकास दुबे मंदिर में 250 रुपए की रसीद कटवा कर दाखिल हुआ था।
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि विकास दुबे एनकाउंटर (Encounter) के डर से खुद ही सरेंडर (surrender) करना चाहता था। वह मंदिर में पहुंचने के बाद चिल्लाकर कहने लगा कि वह ही विकास दुबे है। उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि पुलिस (Police) को सूचना दी जाए। इसके बाद महाकाल मंदिर की पुलिस चौकी को यह सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि विकास दुबे गिरफ्त में आने के बाद किसी भी तरह की बदमाशी नहीं की है। और न ही उसने भागने की कोशिश की है। विकास दुबे को जिन कर्मचारियों ने पकड़ा है, उनके पास कोई हथियार नहीं था।