Fake TRP: इन चैनलों पर लगा फर्जी TRP का आरोप, अर्णब गोस्वामी ने दिया यह बयान

मुंबई पुलिस ने फर्जी टीआरपी (fake TRP) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर चक्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रुपए देकर टीआरपी का खेल खेला जा रहा था। उन्होंने रिपब्लिक टीवी (Republic TV) समेत तीन चैनलों के नाम लिए हैं। जी के साथ इस मामले में अब तक 2
 | 
Fake TRP: इन चैनलों पर लगा फर्जी TRP का आरोप, अर्णब गोस्वामी ने दिया यह बयान

मुंबई पुलिस ने फर्जी टीआरपी (fake TRP) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर चक्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रुपए देकर टीआरपी का खेल खेला जा रहा था। उन्होंने रिपब्लिक टीवी (Republic TV) समेत तीन चैनलों के नाम लिए हैं। जी के साथ इस मामले में अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि BARC एजेंसी TRP को मेजर करने का काम करती है। BARC ने ये काम एक हंसा नाम की एजेंसी को दिया है। फेक TRP के लिए ये बैरो मीटर (baro meter) लगाते हैं। करीब 2000 हज़ार बैरो मीटर मुंबई में लगाए गए हैं। ये बैरो मीटर कहा लगाया गया है ये बहुत कांफीडेंसीएल होता है।

वहीं दूसरी ओर रिपब्लिक टीवी ने इन तमाम आरोपों को ख़ारिज किया है। चैनल के एडिटर-इन-चीफ़ अर्णब गोस्वामी (editor-in-chief Arnab Goswami) ने कहा, “मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने रिपब्लिक टीवी पर झूठा आरोप लगाया है क्योंकि हमने सुशांत सिंह केस के मामले में उनपर सवाल उठाए थे। रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस कमिश्नर के ख़िलाफ़ आपराधिक मानहानि का केस दायर करेगी। BARC की ऐसी एक भी रिपोर्ट नहीं है जिसमें रिपब्लिक टीवी का ज़िक्र है। मुंबई पुलिस कमिश्नर को आधिकारिक तौर पर माफ़ी माँगनी चाहिए या फिर हमें कोर्ट में देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।”
                    http://www.narayan98.co.in/
Fake TRP: इन चैनलों पर लगा फर्जी TRP का आरोप, अर्णब गोस्वामी ने दिया यह बयान                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8