Door to Door Survey: प्रवासी श्रमिकों का घर-घर कराया जाएगा सर्वे, जानें वजह
कोरोना वायरस (Corona virus) की महामारी के चलते लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों व मजदूरों का घर-घर सर्वे (Door to door survey) कराया जा रहा है। इस सर्वे के जरिए कुशल और अकुशल श्रमिकों के आंकड़ों का मिलान किया जाएगा। इसके अलावा यह भी पता किया जाएगा कि लॉकडाउन (Lockdown) में आने
Jul 2, 2020, 10:24 IST
|
कोरोना वायरस (Corona virus) की महामारी के चलते लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों व मजदूरों का घर-घर सर्वे (Door to door survey) कराया जा रहा है। इस सर्वे के जरिए कुशल और अकुशल श्रमिकों के आंकड़ों का मिलान किया जाएगा। इसके अलावा यह भी पता किया जाएगा कि लॉकडाउन (Lockdown) में आने वाले श्रमिकों में अब तक कितने वापस जा चुके हैं।
शासन ने इस काम की जिम्मेदारी राजस्व विभाग (Revenue Department) के कर्मियों को को दी है। सर्वे का काम शुरू हो गया है। राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों व मजदूरों (Migrant workers and laborers) का घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। इन आंकड़ों को श्रम विभाग को भेजा जाएगा।