तो क्या बिना CM के चेहरे के लड़ेगी कांग्रेस 2022 का चुनाव , देखे क्या बोले देवेंद्र यादव

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे पर हो रहे अंदरूनी घमासान को लेकर उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा है की 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी को भी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी। देवेंद्र यादव ने पूरी पूरी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और प्रदेश में भाजपा की
 | 
तो क्या बिना CM के चेहरे के लड़ेगी कांग्रेस 2022 का चुनाव , देखे क्या बोले देवेंद्र यादव

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे पर हो रहे अंदरूनी घमासान को लेकर उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा है की 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी को भी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी। देवेंद्र यादव ने पूरी पूरी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और प्रदेश में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने की बात कहि है.

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव एनएसयूआइ के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने आए हैं। उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। भाजपा से मुकाबला करने और सत्ता से बाहर करने के लिए पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी बजट सत्र में महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। कांग्रेस हाईकमान के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए कांग्रेस प्रदेश संगठन आगे की रणनीति पर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठजन सभी एकजुट हैं उनकी लड़ाई आपस में नहीं, बल्कि भाजपा से है। उन्होंने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने चुनाव से पूर्व पार्टी में सीएम के दावेदार को लेकर मचे घमासान पर पर्दा डालने की कोशिश की।