तो क्या इस साल नहीं हो पाएगी जनगणना, जानियें क्या है वजह

हल्द्वानी-2021 में होने वाली जनगणना को अब एक साल के लिए रोक दिया गया है , अब यह जनगणना 2022 में हो पाना संभव है , मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन हो गया था।सरकार की योजना से इस बार जनगणना एप के माध्यम से भी कराने की तैयारी थी।अब व्यक्ति घर बैठे अपने
 | 
तो क्या इस साल नहीं हो पाएगी जनगणना, जानियें  क्या है वजह

हल्द्वानी-2021 में होने वाली जनगणना को अब एक साल के लिए रोक दिया गया है , अब यह जनगणना 2022 में हो पाना संभव है , मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन हो गया था।सरकार की योजना से इस बार जनगणना एप के माध्यम से भी कराने की तैयारी थी।अब व्यक्ति घर बैठे अपने पारिवारिक सदस्यों का विवरण भर सकता था। जनगणना से पहले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होती है लेकिन अभी कोई काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में इस वर्ष मकानों के सूचीकरण और उनकी गणना के बाद वर्ष 2022 में ही जनगणना शुरू होने की संभावना है।

जनगणना निदेशालय के उपनिदेशक शैलेंद्र नेगी ने कहा कि जनगणना के लिए अभी केंद्र सरकार से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। कोरोना टीकाकरण का काम शुरू हो चुका है और आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जनगणना से पहले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम होता है फिर जनगणना शुुरू होती है।