SMART CITY PROJECT: छह वार्डों के जरिए बनाएंगे झुमका सिटी को स्मार्ट

SMART CITY PROJECT:बरेली शहर दो साल पहले ही स्मार्ट सिटी (Smart City) में शामिल हुआ था। स्मार्ट सिटी के तहत बरेली में नए प्रोजेक्ट (Project) लगाए जाने हैं। प्रोजेक्ट को 1270 एकड़ की जमीन पर बनाया जाना है। जिसमें स्मार्ट सिटी को बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बरेली के कमिश्नर रणवीर
 | 
SMART CITY PROJECT: छह वार्डों के जरिए बनाएंगे झुमका सिटी को स्मार्ट

SMART CITY PROJECT:बरेली शहर दो साल पहले ही स्मार्ट सिटी (Smart City) में शामिल हुआ था। स्मार्ट सिटी के तहत बरेली में नए प्रोजेक्ट  (Project) लगाए जाने हैं। प्रोजेक्ट को 1270 एकड़ की जमीन पर बनाया जाना है। जिसमें स्मार्ट सिटी को बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
SMART CITY PROJECT: छह वार्डों के जरिए बनाएंगे झुमका सिटी को स्मार्टबरेली के कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने स्मार्ट सिटी परियोजना (Smart City Project) में अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया बरेली को 6 वार्डों के जरिए स्मार्ट शहर बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी में चुने गये 6 वार्डों में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (Area Based Development) के तहत विकास होगा। स्मार्ट सिटी योजना का काम 6 वार्डों की 1270 एकड़ जमीन पर किया जाना है। 1000 करोड़ की रकम से सड़के स्मार्ट बनेगी। इंडोर स्टेडियम (Indoor Stadium) और कमांड कंट्रोल सेंटर  (Command Control Center) नजर आएगा। चौराहों का विकास किया जाएगा। पार्कों में ओपन जिम  (Open Gym) और म्यूजिकल फाउंटेन  (Musical Fountain) नजर आएंगे।

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बरेली को स्मार्ट योजना में शामिल हुए अप्रैल में दो वर्ष हो जाएंगे। बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए छह वार्डों (Six Wards) को चुना गया है। एरिया बेस्ट डेवलपमेंट के जरिए वार्ड में विकास कार्यों के टेंडर  (Tender) जारी करने का काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत बरेली में प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। अमृत योजना की वजह से स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं जिसकी वजह से प्रोजेक्‍ट कुछ लेट हो गया है। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के 6 वार्डों में अमृत योजना (Amrit Yojna) से सीवर  (Sewer) डालने का काम चल रहा है। सड़क खोदी जा रही हैं। ऐसे में सड़कों को स्मार्ट बनाना मुश्किल है। 1000 करोड़ से 47 प्रोजेक्ट को पूरा कराना है। 273 करोड़ के 15 परियोजनाओं के टेंडर निकाल दिया गया है।

बरेली के यह वार्ड बनेंगे स्मार्ट
बरेली को स्मार्ट शहर बनाने के लिय 6 वार्डों को एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत चुना गया है। चुने हुए एरिया में गांधी उद्यान, सिकलापुर, रामपुर बाग, फालतून गंज, आजमनगर और नौ महला शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी के तहत बनेंगे ये प्रोजेक्ट (Project)
ओपन जिम, डार्क स्पेस की रोशनी, म्यूजिकल फाउंटेन (Musical fountain), सोलर ट्री, सोलर रूफटॉप, स्वजल, एटीएम, स्मार्ट क्लास, हैंडीक्राफ्ट सेंटर, एकिओस्क सिरोंज 6 चौराहों का विकास स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट फर्नीचर, एसटीपी कंट्रोल रूम तालाबों का सौंदर्यीकरण (Beautification) और इंडोर स्टेडियम।