किच्छा-नदी किनारे छह साल के मासूम से कुकर्म, इस हाल में मिला बच्चा, हालत गंभीर

किच्छा-विगत सालों से उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले बढ़े है। प्रदेश की राजधानी से पहाड़ तक कई मामले सामने आये है। लेकिन मैदानी जिलों का बलात्कार जैसी घटनाओं को बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान रहा है। अब एक मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चे की उम्र महज छह साल है। पूरा
 | 
किच्छा-नदी किनारे छह साल के मासूम से कुकर्म, इस हाल में मिला बच्चा, हालत गंभीर

किच्छा-विगत सालों से उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले बढ़े है। प्रदेश की राजधानी से पहाड़ तक कई मामले सामने आये है। लेकिन मैदानी जिलों का बलात्कार जैसी घटनाओं को बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान रहा है। अब एक मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चे की उम्र महज छह साल है। पूरा मामला ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा क्षेत्र का है। इस खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

किच्छा-नदी किनारे छह साल के मासूम से कुकर्म, इस हाल में मिला बच्चा, हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि किच्छा के दरउ चौकी क्षेत्र में एक गांव में शुक्रवार को एक16 वर्षीय किशोर ने गांव के ही छह साल के मासूम बच्चे को टॉफी का लालच दिया। इसके बाद किशोर उसे नदी किनारे एकांत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। इधर बच्चे के घर से गायब होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन श्ुारू की। परिजन पूरा दिन बच्चे को ढूढ़ते रहे। कई जगह ढूढऩे के बाद शाम को बच्चा आंगनबाड़ी केन्द्र पर मिला तो परिजनों के होश उड़ गये। बच्चे की हालत बहुत खराब थी।

किच्छा-नदी किनारे छह साल के मासूम से कुकर्म, इस हाल में मिला बच्चा, हालत गंभीर

इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। साथ ही घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आयी। घटना के बाद किशोर घर से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई। मासूम के साथ घटना के बाद पूरे गांव में रोष व्याप्त है।