सितारगंज- घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान हुआ चोरी, देखिए क्या था कीमती सामान

सितारगंज में चो ने घर में घुसकर लाखों की नकदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। मामला पुरानी मण्डी के पास स्थित चंदी कालोनी का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे कर्मचारियों ने
 | 
सितारगंज- घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान हुआ चोरी, देखिए क्या था कीमती सामान

सितारगंज में चो ने घर में घुसकर लाखों की नकदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। मामला पुरानी मण्डी के पास स्थित चंदी कालोनी का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे कर्मचारियों ने घर के अन्दर बने कार्यालय को खोलने का प्रयास किया तो कर्मचारियों को ताला टूटा दिखाई दिया।

सितारगंज- घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान हुआ चोरी, देखिए क्या था कीमती सामान

कर्मचारियो ने इस घटना का जिक्र भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश मित्तल से किया। महेश मित्तल ने इस घटना की खबर पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी एसएसआई बीएस बिष्ट घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरा देखे गए जिससे पता चल गया कि चोरी रात के 1ः43 में हुई है। सीसीटीवी में दो चोर मुंह में रूमाल बांधकर चोरी करते नजर आए। सूचना के अनुसार करीब पांच लाख के जेवरात व तीन लाख की नगदी, लैपटाप, कम्प्यूटर का मॉनीटर समेत कीमती सामान घर से चोरी हुआ है। घर के स्वामी का कहना कि उनकी गैर उपस्थिति में यह चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार को लेकर खांटू श्याम गए हुए थे। और घर में किसी के भी न होने के कारण लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस द्वारा चोरों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे है।