Singapore: इन आरोपों के चलते सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

दुनियाभर के कई देशों में भारतीय सभ्यता के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर बने हुए हैं। इसी में सिंगापुर (Singapore) में भी कई हिंदू मंदिर (Hindu temple) स्थापित हैं। लेकिन “आपराधिक विश्वासघात” के आरोपों के चलते सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी सिंगापुर पुलिस ने दी
 | 
Singapore: इन आरोपों के चलते सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

दुनियाभर के कई देशों में भारतीय सभ्यता के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर बने हुए हैं। इसी में सिंगापुर (Singapore) में भी कई हिंदू मंदिर (Hindu temple) स्थापित हैं। लेकिन “आपराधिक विश्वासघात” के आरोपों के चलते सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर के मुख्य पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी सिंगापुर पुलिस ने दी है।
Singapore: इन आरोपों के चलते सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार
मंदिर की तरफ से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि श्री मरियाम्मान मंदिर (Sri Mariamman Temple) की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि पुजारी शिवश्री कंदासामी सेनापति की देखरेख में रखे गए सोने के कुछ गहने गायब थे। मंदिर को गहने गायब होने की जानकारी लेखा जांच के दौरान मिली।
Singapore: इन आरोपों के चलते सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार
इसमें कहा गया, ”प्रार्थनाओं के दौरान जिन स्वर्ण आभूषणों का उपयोग किया जाता था उन्हें मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी शिवश्री कंदासामी सेनापति (36) की निगरानी में रखा गया था। इस बारे में पुजारी से पूछताछ की गई और उन्होंने गायब किए सभी आभूषण बाद में लौटा दिए।” पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पुजारी को आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मंदिर की ओर से कहा गया कि मुख्य पुजारी अभी जमानत पर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
                          http://www.narayan98.co.in/
Singapore: इन आरोपों के चलते सबसे पुराने हिंदू मंदिर का पुजारी गिरफ्तार                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8