शिवपाल यादव ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ, सपाइयों के जख्मों पर डाला नमक, बोल दी ये बड़ी बात

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क। समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही ईमानदार और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं, लेकिन राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अफसरशाही में मुख्यमंत्री योगी की पकड़ नहीं है। शिवपाल
 | 
शिवपाल यादव ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ, सपाइयों के जख्मों पर डाला नमक, बोल दी ये बड़ी बात

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क। समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही ईमानदार और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति हैं, लेकिन राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। अफसरशाही में मुख्यमंत्री योगी की पकड़ नहीं है। शिवपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार हैं हम इस बात को मान रहे हैं, लेकिन उनकी नौकरशाही में लगाम कम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

शिवपाल यादव ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ, सपाइयों के जख्मों पर डाला नमक, बोल दी ये बड़ी बात

नेता जी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारे जाने पर कहा कि हमने नेता जी के खिलाफ इसलिए उम्मीदवार नहीं उतारा है क्योंकि हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। आज हम जहां हैं, वो उन्हीं के बदौलत हैं।

शिवपाल यादव ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ, सपाइयों के जख्मों पर डाला नमक, बोल दी ये बड़ी बात

डिंपल हमारी बहू

डिंपल के खिलाफ अपनी पार्टी के प्रत्याशी को नहीं उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां तक डिंपल की बात है, हमारे वरिष्ठों ने सलाह दी कि यह घर का मामला है। वह हमारी बहू हैं। गौरतलब है कि शिवपाल सिंह ने सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से अपनी नई पार्टी बनाई है। उनकी पार्टी के प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में हैं। वह स्वयं फिरोजाबाद से अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।