शाहजहांपुर: मेधावी छात्रा गुलिस्तां बनी एक दिन की डीएम, आईएएस इंद्र विक्रम सिंह ने दिए टिप्स

न्यूज टुडे नेटवर्क। जिले की सात मेधावी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका सप्ताह एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए प्रशासनिक अफसर बनाया गया। इसके तहत डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा की बालिका गुलिस्तां खां को एक दिन का चार्ज देते हुए उन्हें कुर्सी सौंपी।
 | 
शाहजहांपुर: मेधावी छात्रा गुलिस्तां बनी एक दिन की डीएम, आईएएस इंद्र विक्रम सिंह ने दिए टिप्स

न्यूज टुडे नेटवर्क। जिले की सात मेधावी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका सप्ताह एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए प्रशासनिक अफसर बनाया गया। इसके तहत डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा की बालिका गुलिस्तां खां को एक दिन का चार्ज देते हुए उन्हें कुर्सी सौंपी। साथ ही छात्रा को आईएएस बनने के टिप्स भी दिए।

गुलिस्तां ने डीएम के कार्य व दायित्वों की जानकारी ली। कलक्ट्रेट आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निदान के निर्देश अफसरों को दिए। सिविल सेवा सर्विस में जाने की इच्छुक छात्रा पंखुरी,अक्षरा यादव व अश्नया मनीषी आदि छात्राओं ने एक दिन की डीएम गुलिस्तां खां के कार्यों व दायित्वों को देखा व सुना। जिला अधकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सिविल सर्विसेस में जाने वाली इच्छुक छात्राओं को तैयारी के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।

इस मौके पर एडीएम वित्त/राजस्व श्री गिरिजेश चैधरी, डीएसओ पूरनसिंह चैहान,डीपीओ वरुण सिंह आदि मौजूद रहे। प्रोबेशन कार्यालय में तेजस्वी मिश्रा को एक दिन का डीपीओ का कार्यभार सौंपा गया।डीपीओ वरुण सिंह के साथ बैठकर एक दिन की डीपीओ तेजस्वी मिश्रा ने कार्यभार देखा। एआरटीओ आफिस में एक दिन की एआरटीओ (प्रशासन) मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा की छात्रा नोरीन को बनाया गया। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र पाल सिंह ने नोरीन को एआरटीओ प्रशासन की जानकरी उपलब्ध करायी।

इसी क्रम में एक दिन की महिला एसएचओ भाव्या सिंह को बनाया गया। तत्पश्चात मेधावी बालिकाओं को अधिकारियों ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर अमृता दीक्षित, अवनीश, पूनम कीर्ति उपस्थित रहे।

ये है प्रदेश सरकार की योजना

प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं, बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में 24-25 जनवरी को मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि पदों पर मेधावी बालिकाओं व जेंडर चैंपियनशिप महिलाओं को एक दिन का दायित्व सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत ही कार्यक्रम आयोजित किया गया।