जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 84 नए मामले सामने आए, 172 लोग ठीक हुए
श्रीनगर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को एक बार फिर कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 172 मरीज ठीक हुए, जबकि 84 नए मामले सामने आए। इस अवधि के दौरान यहां एक मरीज की मौत हुई।
| Jul 22, 2021, 21:49 IST
श्रीनगर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को एक बार फिर कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 172 मरीज ठीक हुए, जबकि 84 नए मामले सामने आए। इस अवधि के दौरान यहां एक मरीज की मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग से 51 स्वस्थ्य, 20 मामले और कश्मीर संभाग से 121 स्वस्थ्य, 64 मामलों के साथ एक व्यक्ति की मौत हुई है।
यहां ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या अब तक कुल 35 बनी हुई है।
केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 320,340 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 314,454 ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,373 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
यहां फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,513 है, जिनमें से 613 जम्मू संभाग से और 900 कश्मीर संभाग से हैं।
--आईएएनएस
एकेके/एएनएम
WhatsApp
Group
Join Now
