भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड के दैनिक नए मामले लगातार 40,000 से नीचे हैं और देश में स्वस्थ होने की दर अब बढ़कर 97.31 प्रतिशत हो गई है।
 | 
भारत में कोरोना का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड के दैनिक नए मामले लगातार 40,000 से नीचे हैं और देश में स्वस्थ होने की दर अब बढ़कर 97.31 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में, भारत ने 38,079 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, जो शुक्रवार की तुलना में भी कम है। महामारी के कारण बीते 24 घंटे में 560 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 4,24,025 हो गए हैं।

16 जुलाई तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 44,20,21,954 है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 19,98,715 नमूने शामिल हैं।

मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण होंगे।

स्वास्थ्य पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल जो कोविड से लड़ने पर केंद्र के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने शुक्रवार को कहा, मामलों में गिरावट धीमी हो गई है। यह एक चेतावनी संकेत है। भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं।

दूसरी लहर कम होने के बाद कई राज्यों ने सावधानी से प्रतिबंधों में ढील दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कोविड ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हालांकि, देश तीसरी लहर की संभावना की तैयारी कर रहा है।

--आईएएनएस

आरएचए/एएनएम