SBI अपने कर्मचारियों के लिए लाएगा VRS योजना, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state Bank of India) अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना (VRS) लाने की तैयारी कर रहा है। एसबीआई में वर्तमान समय में 2.49 लाख कर्मचारी हैं। इनमें 30,190 कर्मचारी ही इस योजना के योग्य हैं। यह योजना 1 दिसंबर को खोली जाएगी जो फरवरी के
 | 
SBI अपने कर्मचारियों के लिए लाएगा VRS योजना, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state Bank of India) अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना (VRS) लाने की तैयारी कर रहा है। एसबीआई में वर्तमान समय में 2.49 लाख कर्मचारी हैं। इनमें 30,190 कर्मचारी ही इस योजना के योग्य हैं। यह योजना 1 दिसंबर को खोली जाएगी जो फरवरी के अंत तक रहेगी। इस बीच ही वीआरएस के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
SBI अपने कर्मचारियों के लिए लाएगा VRS योजना, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
यह योजना उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए होगी। जिन्होंने अपनी 25 साल की सेवा पूरी कर ली है या फिर जिनकी उम्र 55 वर्ष हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक वीआरएस योजना (VRS scheme) लाने का मसौदा तैयार कर लिया गए हैं। बोर्ड की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस प्रस्तावित योजना ‘सेकंड इनिंग टैप वीआरएस-2020’ का मकसद मानव संसाधन और लागत में कमी लाना है। इसके जरिए योजना के योग्य कर्मचारियों (eligible employees) में से यदि 30 फ़ीसदी कर्मचारी भी यह विकल्प चुनते हैं तो इससे बैंक को 1662.86 करोड़ रुपये की बचत होगी।
                    http://www.narayan98.co.in/
SBI अपने कर्मचारियों के लिए लाएगा VRS योजना, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8