नई दिल्ली- डांस के अलावा आजकल ये काम कर रही है सपना चौधरी, फोटो में दिखा एक दम देसी अंदाज

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब इस वजह से सुर्खियों में हैं। धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। वो डांस शो करती हैं और इतने मस्ती भरे अंदाज में झूमती हैं कि शो पर मौजूद सैंकड़ों की भीड़ भी उनके साथ झूमने
 | 
नई दिल्ली- डांस के अलावा आजकल ये काम कर रही है सपना चौधरी, फोटो में दिखा एक दम देसी अंदाज

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब इस वजह से सुर्खियों में हैं। धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। वो डांस शो करती हैं और इतने मस्ती भरे अंदाज में झूमती हैं कि शो पर मौजूद सैंकड़ों की भीड़ भी उनके साथ झूमने लगती है। सपना की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वहीं सपना आज भले भी बड़ी स्टार बन गई हैं लेकिन दिल से वो आज भी देसी है। इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर देखने को मिला।

नई दिल्ली- डांस के अलावा आजकल ये काम कर रही है सपना चौधरी, फोटो में दिखा एक दम देसी अंदाज

इस बार सपना की जो तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वो किसी डांस का पार्टी की नहीं। वल्की इस तस्वीर में सपना गाय के साथ बैठकर उसे दुलारती नजर आ रही हैं। सपना गाय के बगल में जमीन पर बैठी हैं और गाय को सहला रही हैं। सपना इस दौरान बेहद खुश नजर आ रही हैं। सपना का ये देसी अंदाज देखकर फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। हर किसी को सपना का ये अवतार खूब पसंद आ रहा है।

नई दिल्ली- डांस के अलावा आजकल ये काम कर रही है सपना चौधरी, फोटो में दिखा एक दम देसी अंदाज

क्या डांस छोड़कर शुरू की गौ सेवा?

सपना ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इस तस्वीरों पर सपना के फैंस मजाकिया अंदाज में उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने डांस छोड़कर गौ सेवा शुरू कर दी है? हालांकि सपना का अभी तक ऐसे सवालों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। सपना इस तस्वीर में काफी कूल लुक में नजर आ रही हैं। बात करें सपना चौधरी करियर की तो वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है।

नई दिल्ली- डांस के अलावा आजकल ये काम कर रही है सपना चौधरी, फोटो में दिखा एक दम देसी अंदाज

बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा से लेकर यूपी और बिहार तक छा चुकी हैं। हर जगह उनके डांस शोज जबरदस्त हिट साबित होते हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। उनकी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन सपना को काफी तारीफें मिल रही हैं। इस फिल्म में उनके बिंदास अंदाज को लोगों ने पसंद किया और कुछ ने तो उन्हें बॉलीवुड का ‘फ्रेश फेस’ भी बताया।