Sanitizer: यूपी में तैयार सैनिटाइजर का विदेशों में होगा निर्यात, जाने वजह

देश में कोरोना वायरस (corona virus) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण के दौरान देश ही नहीं विदेशों में भी सैनिटाइजर की मांग बढ़ी है। जिसको देखते हुए आबकारी विभाग (excise department) की ओर से जारी लाइसेंस पर इस वक्त 93 स्थानों पर सेनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। इसमें से आबकारी
 | 
Sanitizer: यूपी में तैयार सैनिटाइजर का विदेशों में होगा निर्यात, जाने वजह

देश में कोरोना वायरस (corona virus) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण के दौरान देश ही नहीं विदेशों में भी सैनिटाइजर की मांग बढ़ी है। जिसको देखते हुए आबकारी विभाग (excise department) की ओर से जारी लाइसेंस पर इस वक्त 93 स्थानों पर सेनिटाइजर का उत्पादन हो रहा है। इसमें से आबकारी विभाग की 42 ऐसे डिस्टलरी (distillery) शामिल है जहां पर शराब बनाई जा रही थी।
Sanitizer: यूपी में तैयार सैनिटाइजर का विदेशों में होगा निर्यात, जाने वजह
उत्तर प्रदेश में रोजाना करीब छह लाख लीटर से अधिक सेनिटाइजर का उत्पादन (production) हो रहा है। इसको देखते हुए गन्ना एवं आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने सेनिटाइजर का निर्यात करने का निर्देश दिया है। आबकारी विभाग अपनी 42 डिस्टलरी को छोड़कर 51 निजी स्थानों को सेनिटाइजर उत्पाद करने का लाइसेंस (licence)  जारी कर चुका है।

आबकारी मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी सभाजीत वर्मा ने बताया कि सेनिटाइजर का उत्पादन प्रदेश में बहुत ज्यादा है। हम पहले ही देश के दूसरे प्रदेशों में इसे भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सब सही रहा तो अगले कुछ महीनों से हमारे प्रदेश में तैयार सेनिटाइजर विदेशों में निर्यात (export) किया जाएगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
Sanitizer: यूपी में तैयार सैनिटाइजर का विदेशों में होगा निर्यात, जाने वजह                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8