(निर्मम हत्या)- दीवाली पर पिथौरागढ़ में ट्रिपल मर्डर, गुप्तांग तक काट गये हत्यारे

Pithoragadh Crime News- जहां एक ओर देशभर में दिवाली का त्योहार लोग धूमधाम से मना रहे थे। वहीं सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हत्यारों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ट्रिपल मर्डर से जिले में सनसनी फैल गई। जिसने भी खबर सुनीं वह दंग रह गया। शांत पहाड़ में ट्रिपल मर्डर से हर
 | 
(निर्मम हत्या)- दीवाली पर पिथौरागढ़ में ट्रिपल मर्डर, गुप्तांग तक काट गये हत्यारे

Pithoragadh Crime News- जहां एक ओर देशभर में दिवाली का त्योहार लोग धूमधाम से मना रहे थे। वहीं सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हत्यारों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ट्रिपल मर्डर से जिले में सनसनी फैल गई। जिसने भी खबर सुनीं वह दंग रह गया। शांत पहाड़ में ट्रिपल मर्डर से हर कोई हैरान था। वारदात मडधूरा गांव की है। जहां तीन नेपालियों की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों में अभी एक की ही शिनाख्त हो पायी है। हत्यारे तीनों मृतकों के गुप्तांग तक काट ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

(निर्मम हत्या)- दीवाली पर पिथौरागढ़ में ट्रिपल मर्डर, गुप्तांग तक काट गये हत्यारे

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात तीन की हत्या हुई है। मडधूरा गांव में तीन नेपाली नागरिक मजदूरी के लिए गए थे। हत्या का पता लोगों को दूसरे दिन चला। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला उस जगह पर गई थी जिस स्थान पर नेपाली रहते थे। वहां कमरा खुला देख महिला ने अंदर झांका तो एक नेपाली मजदूर का शव पड़ा था। शव देख महिला ने हो हल्ला किया और गांव की ओर भाग गई। इसके बाद शोर सुनकर सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक नेपाली का शव देखा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो हैरान रह गई। अंदर कमरा खोला ने दो लाशें वहां मिली।

तीन लाशें देख ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक नेपाली का चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। तीनों मृतकों के जननांग काटे गए थे। एक मृतक की पहचान काशी बोरा के रूप में हुई है। जो वही मजदूरी करता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस हत्याकांड में नेपालियों का ही हाथ हो सकता है। वहीं गुप्तांगों के काटे जाने से साफ होता है कि मामला छेड़छाड़ का हो सकता है। जिससे गुस्से में हत्यारों ने तीनों के गुप्तांग काटे। ट्रिपल मर्डर से पूरे जिले में सनसनी का माहौल है। गांव में फोर्स तैनात की गई है।