मथुरा में रुसी महिला ने दी जान, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैैरान…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक विदेशी महिला (Russian women) ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि रशियन बिल्डिंग के नाम से मशहूर वृंदावन धाम अपार्टमेंट से कूदकर महिला ने जान दे दी। घटना के सामने आने के
 | 
मथुरा में रुसी महिला ने दी जान, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैैरान…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक विदेशी महिला (Russian women) ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।  घटना के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि रशियन बिल्डिंग के नाम से मशहूर वृंदावन धाम अपार्टमेंट से कूदकर महिला ने जान दे दी।

घटना के सामने आने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया ना जा सका। उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में रूस (Russia) की एक महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस महिला का नाम तान्या हेमोलोसकिया बताया जा रहा है। मृतक महिला की उम्र 40 साल ही थी।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर यूपी पुलिस फील्ड यूनिट और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, मृतक रूसी महिला की एक दोस्त ने बताया कि तान्या कई दिनों से भगवान कृष्ण से मिलने की बात कह रही थी। फिलहाल यूपी पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद लोग आत्महत्या का कारण अंधविश्वास को मान रहे हैं। वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। कहीं कोई और बात तो नहीं है। हो सकता है भगवान कृष्ण से मिलने की बात बताकर असल वजह छुपाने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub