हल्द्वानी-निकाय चुनाव में रुपेन्द्र नागर ने अपनाया ये रास्ता, अब ऐसे बजायेंगे भ्रष्टाचारियों की घंटी

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- नगर निगम चुनाव में शिव सेना से मेयर पद के प्रत्याशी रुपेन्द्र नागर ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। नागर लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचारियों की घंटी बजायेंगे। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में भाजपा की पोल खोलेंगे। आज मेयर प्रत्याशी रुपेन्द्र नागर
 | 
हल्द्वानी-निकाय चुनाव में रुपेन्द्र नागर ने अपनाया ये रास्ता, अब ऐसे बजायेंगे भ्रष्टाचारियों की घंटी

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- नगर निगम चुनाव में शिव सेना से मेयर पद के प्रत्याशी रुपेन्द्र नागर ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। नागर लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचारियों की घंटी बजायेंगे। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में भाजपा की पोल खोलेंगे। आज मेयर प्रत्याशी रुपेन्द्र नागर ने अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया । बता देंं कि रूपेन्द्र नागर शिव सेना की ओर से मेयर पद के प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हेें कई जनप्रतिनिधियों ने मजबूती से चुनाव लड़ाने का ऐलान कर चुके है। इसके बाद नागर को एक नई मजबूती मिली है। नागर को समाज सेवियों, संस्थाओं, व्यापारियों, धार्मिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, खिलाडिय़ों और शिव सेना के नेताओं ने अपना समर्थन दिया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने साथ पहुंचकर नागर को मजबूती से जीतने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह घंटी पर जनता से वोट करने की अपील की।

हल्द्वानी-निकाय चुनाव में रुपेन्द्र नागर ने अपनाया ये रास्ता, अब ऐसे बजायेंगे भ्रष्टाचारियों की घंटी

व्यापारियों के लिए आया 112 लाख गायब-नागर

इस दौरान मेयर प्रत्याशी रूपेन्द्र नागर ने कहा कि बाजार क्षेत्र में बने आठ-आठ लाख के शौचालय बने लेकिन स्थिति जस की तस है। महिला अस्पताल और मीरा मार्ग के शौचालयों की हालत खस्ता है। इन शौचालयों में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार को लेकर वह भाजपा की घंटी बजायेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए आया 112 लाख रुपये गायब हो गये। जिसमें दो दुकानों का कॉम्पलैक्स बनना था। साथ ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग तय थी। बकायदा इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया गया था। लेकिन भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला ने उस पैसे का सदपयोग नहीे किया। भाजपा ने यह 112 लाख रुपये पूरे जब्त कर दिये है। भाजपा ने सिर्फ व्यापारियों को छलने का काम किया है। वह लोगों के जाकर भ्रष्टचारियों की पोल खोलेंगे। आज नागर ने अपनी चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस दौरान उनके साथ कई व्यापारी भी मौजूद थे। नागर ने कहा कि वह गरीबों के हितो और व्यापारियों के लिए चुनावी मैदान में कूदे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने उनपर विश्वास जताया है। वह उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मौका मिला व छोटे व्यापारियों के लिए वोडर जोन व व्यापारियों का बढ़ाया गया किराया कम करेंंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल हमेशा व्यापारियों को उत्पीडऩ करते है। वह व्यापारियों के हित के लिए आगे आये है। वह किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीडऩ नही होने देंगे।