रुद्रपुर-अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, एसपी सिटी के गनर का निधन

रुद्रपुर- नगर के एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा के गनर कैलाश आर्य का उपचार के दौरान निधन हो गया है। बता दें कि दिन पूर्व सडक़ दुर्घटना में कांस्टेबल कैलाश गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके शरीर में कई मल्टीपल फैक्चर के अलावा सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी। आज एक निजी अस्पताल में
 | 
रुद्रपुर-अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, एसपी सिटी के गनर का निधन

रुद्रपुर- नगर के एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा के गनर कैलाश आर्य का उपचार के दौरान निधन हो गया है। बता दें कि दिन पूर्व सडक़ दुर्घटना में कांस्टेबल कैलाश गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके शरीर में कई मल्टीपल फैक्चर के अलावा सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी। आज एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कैलाश आर्य का निधन हो गया। कैलाश के निधन पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

रुद्रपुर-अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, एसपी सिटी के गनर का निधन
गौरतलब है कि कैलाश आर्य 2001 बैच के कांस्टेबल था। कैलाश परिवार के साथ ही पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहता था। मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला वर्तमान में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा का गनर था। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसके पिता की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उनको राम मूर्ति बरेली में भर्ती कराया गया था बुधवार को कैलाश सम्मन तामील कराने और अपने पिता से मिलने बरेली गया हुआ था। पुलभट्टा चौकी के पास यूपी क्षेत्र में  अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज कैलाश का निधन हो गया।

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub