रुद्रपुर-सिडकुल में किशोर से कुकर्म, ऐसे रंगेहाथ दबोचा आरोपी

रुद्रपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क-महानगर के सिडकुल क्षेत्र में एक किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आज छतरपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले आरोपी कई बार किशोर को कुकर्म का शिकार बना चुका है। मूल रूप से
 | 
रुद्रपुर-सिडकुल में किशोर से कुकर्म, ऐसे रंगेहाथ दबोचा आरोपी

रुद्रपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क-महानगर के सिडकुल क्षेत्र में एक किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आज छतरपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले आरोपी कई बार किशोर को कुकर्म का शिकार बना चुका है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला परिवार रुद्रपुर के छतरपुर क्षेत्र में किराये पर रह रहा है। बताया जा रहा है कि पिता मजदूरी पर गये थे। इस दौरान किशोर घर में अकेला था। किशोर की उम्र करीब 15 साल है। इस दौरान नशे में युवक उनके घर पहुंचा और किशोर के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान किशोर ने शोर मचाया तो वहा लोग एकत्र हो गये। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद रात को किशोर का मेडिकल कराया गया।

रुद्रपुर-सिडकुल में किशोर से कुकर्म, ऐसे रंगेहाथ दबोचा आरोपी

नशे का आदी है आरोपी

सूचना पर किशोर के परिजन घर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब का आदी है जिनता कमाता है बस शराब में उड़ा देता है। उसका एक लडक़ा किशोर की उम्र के बराबर है। पुलिस हिरासत में आरोपी बार-बार बोल रहा है कि नशे में होने से उसने ये सब किया।