रुद्रपुर-पढिय़े अजब प्रेम की गजब कहानी 55 किमी पैदल चला प्रेमी युगल, मंजिल पर हुआ कुछ ऐसा

Rudrapur news-जब प्यार हो जाये तो इंसान कुछ नहीं देखता। यूपी के कासगंज से एक प्रेमी युगल फरार हो गया। वह घर से बरेली तक करीब 55 किलोमीटर पैदल ही आये। दोनों दीवाली के दिन घर से भागे थे। वहां से वह रुद्रपुर पहुंच गये लेकिन यहां खड़ी उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके
 | 
रुद्रपुर-पढिय़े अजब प्रेम की गजब कहानी 55 किमी पैदल चला प्रेमी युगल, मंजिल पर हुआ कुछ ऐसा

Rudrapur news-जब प्यार हो जाये तो इंसान कुछ नहीं देखता। यूपी के कासगंज से एक प्रेमी युगल फरार हो गया। वह घर से बरेली तक करीब 55 किलोमीटर पैदल ही आये। दोनों दीवाली के दिन घर से भागे थे। वहां से वह रुद्रपुर पहुंच गये लेकिन यहां खड़ी उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। मामला दिन भर चर्चाओं में रहा।

रुद्रपुर-पढिय़े अजब प्रेम की गजब कहानी 55 किमी पैदल चला प्रेमी युगल, मंजिल पर हुआ कुछ ऐसा
कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस रोडवेज स्टेशन पर पहुंची तो एक युवक-युवती उन्हें देखकर भागने लगे। पुलिस को उनके भागने पर शक हुआ। जिसके बाद दोनों को पकड़ किया। रात में ही पुलिस उन्हें कोतवाली ले आयी। पूछताछ में प्रेमी युगल ने बताया कि वह यूपी के जिला कासगंज के रहने वाले है। वह दिवाली के दिन घर से भागे थे। इसके बाद वह बरेली तक करीब 55 किमी पैदल आये। वहां से वह रुद्रपुर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने कासगंज थाना पुलिस से संपर्क किया।

सूचना पर यूपी पुलिस के एसआइ जगन्नाथ, कांस्टेबल अजय चौधरी और महिला कांस्टेबल कल्पना बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक-युवती का घर से भागने का केस दर्ज है। जिसके बाद रुद्रपुर पुलिस ने उन्हें प्रेमी युगल को सौंप दिया। यूपी पुलिस कासगंज रवाना हो गई।