रुद्रपुर-नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच आर-पार की लड़ाई, अब दर्जामंत्री के दर पहुंचा मामला
रुद्रपुर-नगर निगम रुद्रपुर में इन दिनों बवाल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सभी पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ हल्ला बोल रखा है। नगर आयुक्त जयभारत सिंह को हटाने की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। एमएनए की कार्यप्रणाली से आहत होकर आज पार्षद वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार से मिले और उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी को हटाने की मांग की। इससे पहले वह विधायक के आवास पर भी पहुंच चुके है।
नगर निगम रुद्रपुर में तैनात नगर आयुक्त से सभी पार्षद नाराज चल रहे हैं। उनका व्यवहार भी जनता को अखर रहा है। पार्षदों का आरोप है कि इतना ही नहीं हैं जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तब से वह विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूरे शहर का विकास बाधित हो गया है। नगर निगम के सभी पार्षद निर्णय ले चुके हैं कि जब तक नगर आयुक्त तैनात हैं, तब तक कोई भी पार्षद नगर निगम में प्रवेश नहीं करेगा। आज पार्षदों ने वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार से पार्षदों के सम्मान को देखते हुए नगर आयुक्त के स्थानान्तरण करने की मांग की।