रुद्रपुर-इस धंधे में लिप्त था गांव का उप प्रधान, छापेमारी के बाद खुद पुलिस भी रह गई दंग

रुद्रपुर-नगर में अवैध शराब पर छापेमारी के बाद पुलिस ने धौलपुर गांव में उप प्रधान को रंगे हाथों अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो उप प्रधान लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। रम्पुरा चौकी क्षेत्र में भी पुलिस ने छापा मारकर 135 पाउच कच्ची शराब
 | 
रुद्रपुर-इस धंधे में लिप्त था गांव का उप प्रधान, छापेमारी के बाद खुद पुलिस भी रह गई दंग

रुद्रपुर-नगर में अवैध शराब पर छापेमारी के बाद पुलिस ने धौलपुर गांव में उप प्रधान को रंगे हाथों अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो उप प्रधान लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। रम्पुरा चौकी क्षेत्र में भी पुलिस ने छापा मारकर 135 पाउच कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सूचना मिली की धौलपुर में कच्ची शराब बिक रही है। जिसके बाद एसएसआई कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित कर मौके पर भेजी। पुलिस टीम ने धौलपुर क्षेत्र में छापा मारकर जाफरपुर स्थित निर्माणाधीन पावर हाउस के पास कच्ची शराब बेचते धौलपुर गांव के उप प्रधान हरनाम सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। उप प्रधान के पास से पुलिस ने 85 पाउच भी बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रुद्रपुर-इस धंधे में लिप्त था गांव का उप प्रधान, छापेमारी के बाद खुद पुलिस भी रह गई दंग

पहले भी पकड़े जा चुके हैं कई जनप्रतिनिधि

वही एक दूसरे मामले में रम्पुरा चौकी पुलिस ने भी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दूधियानगर निवासी सतनाम सिंह को 50 और रंपुरा वार्ड नंबर 22 निवासी ओमप्रकाश को भी 80 पाऊच के साथ गिरफ्तार किया गया है। उधर बिंदुखेड़ा क्षेत्र में भी छापा मारकर 50 लीटर अवैध शराब बरामद की है। छापे की भनक लगने पर शराब तैयार करने वाला गुरचरन सिंह फरार हो गया। गुरचरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है। अवैध शराब में पकड़ा जाना जनप्रतिनिधियों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले ट्रांजिट कैंप थाने में अवैध शराब की बिक्री करने वाले पार्षद पति को गिरफ्तार किया गया था।