रुद्रपुर-भारतीयम में ऐसे मना अर्थ डे, बच्चों ने दी अर्थ डे की रोचक जानकारियां

रुद्रपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में अर्थ डे मनाया गया। प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले अर्थ डे वर्ष 1970 में मनाया गया था। पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता
 | 
रुद्रपुर-भारतीयम में ऐसे मना अर्थ डे, बच्चों ने दी अर्थ डे की रोचक जानकारियां

रुद्रपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में अर्थ डे मनाया गया। प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले अर्थ डे वर्ष 1970 में मनाया गया था। पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जागरूक किया। साथ ही बच्चों से पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प भी लिया। वही बच्चों ने भी पृथ्वी के बार में कई दिलचस्प तथ्य बताये।

रुद्रपुर-भारतीयम में ऐसे मना अर्थ डे, बच्चों ने दी अर्थ डे की रोचक जानकारियां

दुनियां भर में मनाया जाता है अर्थ डे

इस मौके पर तीसरी के बी सेक्सशन के छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मो. रज़ा, वाणी, यशराज, मो. असद, उन्नावती, शिवांश, प्रिंसप्रीत, सीरत, रीत, शशवत, उत्कर्ष, सुजय, विहान ने पृथ्वी दिवस के बारे में कई जानकारियां दी। बच्चों ने बताया कि अर्थ डे स्थापना की अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। सीनेटर नेल्सन ने पर्यावरण को एक राष्ट्रीय एजेंडा में जोडऩे के लिए पहले राष्ट्रव्यापी पर्यावरण विरोध की प्रस्तावना दी। वही जानेमाने फिल्म और टेलीविजऩ अभिनेता एड्डी अलबर्ट ने पृथ्वी दिवस के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

रुद्रपुर-भारतीयम में ऐसे मना अर्थ डे, बच्चों ने दी अर्थ डे की रोचक जानकारियां

प्लास्टिक के उपयोग से बचें

प्रधानाचार्य ने बताया कि हमें बिजली बचानी चाहिए। इससे ग्लोबल वॉर्मिंग की स्थिति से बचा जा सकता है। इसी समस्या के कारण पृथ्वी पर प्राकृतिक असंतुलन बढ़ता है। प्लास्टिक की चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक के कारण पृथ्वी पर गंदगी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि केमिकल और इससे बनी चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। केमिकल से पृथ्वी पर पानी, हवा और मिट्टी यानी हर तरह से प्रदूषण फैलता है। हमें इसे रोकना चाहिए।