रुद्रपुर-पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा, फिर धारदार हथियार से ऐसे किया तांडव
Rudrapur News- विगत दिवस शहर में अपराधों की बाढ़ जैसी आ गई है। ऊधमसिंह नगर लगातार अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। आज फिर रुद्रपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक ने पहले तो अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा। इसके बाद चाकू लेकर उसे खूब दौड़ाया। जिसने भी दृश्य देखा सन्न रह गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को चाकू समेत दबोच लिया।
मामला रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र का है। यहां रहने वाला विनोद गंगवार अक्सर अपनी पत् नी के साथ मारपीट करता रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात उसे अपने पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। बाद महिला ने पीछे चाकू लेकर मारने को दौड़ गया। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने हर जगह खबर कर उसे एफएसल रोड पर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिर$फतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।