रुद्रपुर-दूल्हा- दुल्हन की कार पर बरसाये पत्थर, गिफ्ट भी लूटे, कई बाराती घायल

Rudrapur Crime news- यहां एक बारात में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर दिया। पत्थराव में दूल्हे की गाड़ी का शीशा टूट गया। इससे दूल्हे के रिश्तेदारों को चोटें आयी। दूल्हा दुल्हन समेत कोतवाली पहुंचाी जहां उसने
 | 
रुद्रपुर-दूल्हा- दुल्हन की कार पर बरसाये पत्थर, गिफ्ट भी लूटे, कई बाराती घायल

Rudrapur Crime news- यहां एक बारात में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर दिया। पत्थराव में दूल्हे की गाड़ी का शीशा टूट गया। इससे दूल्हे के रिश्तेदारों को चोटें आयी। दूल्हा दुल्हन समेत कोतवाली पहुंचाी जहां उसने युवकों के खिलाफ तरहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की। तहरीर पर पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई।

रुद्रपुर-दूल्हा- दुल्हन की कार पर बरसाये पत्थर, गिफ्ट भी लूटे, कई बाराती घायल

बताया जा रहा है कि रम्पुरा निवासी अनिल पुत्र महेश पाल की विगत शनिवार को शादी थी। रात को बारात रामपुर के लिए निकली। रामपुर पहुंचने पर दूल्हे के रिश्‍तेदारों का अमरोहा निवासी मोहित और रोहित से विवाद हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रस्मे पूरी करने के बाद आज सुबह बारात वापस रम्पुरा आयी। जैसे ही बारात रम्पुरा पहुंची तो दोनों युवकों ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर बारात पर हमला कर दिया। इस दौरान हुए पथराव में दूल्हे और दुल्हन के वाहन का शीशा टूट गया। हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ी से गिफ्ट भी लूट लिये। मारपीट में दूल्हे के 4-5 रिश्तेदार घायल हो गये। दूल्हा और दुल्हन अन्य रिस्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंचे और जानकारी दी। सूचना पर पुलिस रम्पुरा पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।