रुद्रपुर-विवादों में रहने वाले इस बीजेपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला

रुद्रपुर-अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों में है। विवादों से रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल का पुराना नाता है। अब वह लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर सुर्खियों में आये है। भाजपा विधायक को राजकुमार ठुकराल को राशन वितरण का कार्यक्रम बड़ा महंगा पड़ गया।
 | 
रुद्रपुर-विवादों में रहने वाले इस बीजेपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला

रुद्रपुर-अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों में है। विवादों से रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल का पुराना नाता है। अब वह लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर सुर्खियों में आये है। भाजपा विधायक को राजकुमार ठुकराल को राशन वितरण का कार्यक्रम बड़ा महंगा पड़ गया। पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। इससे पूर्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

रुद्रपुर-विवादों में रहने वाले इस बीजेपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला
बता दें कि रविवार की सुबह विधायक राजकुमार ठुकराल अपने आवास पर राशन किट वितरित कर रहे थे। जैसे ही यह सूचना लोगों तक पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग की जमकर धज्जियां उडाईं थीं। साथ ही कई महिलाओं ने राशन किट न मिलने पर हंगामा कर दिया था। इसके बाद पुलिस बुलाई पढ़ी। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर घरों को भेजा। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते लिए कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि एसआई जयप्रकाश ने विधायक राजकुमार ठुकराल समेत 100 अन्य लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कराया है।