रुद्रपुर -(बड़ी खबर)-शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा भाजपा का ये नेता, अब हुई ये कार्यवाही

रुद्रपुर -महिलाओं के शारीरिक शोषण का मामला लगातार जिले में बढ़ते जा रहे है। ऐसे में कई सफेदपोशों नाम भी सामने आते रहते है। विगत दिवस ट्रांजिट कैंप निवासी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विगत दिनों महिला
 | 
रुद्रपुर -(बड़ी खबर)-शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा भाजपा का ये नेता, अब हुई ये कार्यवाही

रुद्रपुर -महिलाओं के शारीरिक शोषण का मामला लगातार जिले में बढ़ते जा रहे है। ऐसे में कई सफेदपोशों नाम भी सामने आते रहते है। विगत दिवस ट्रांजिट कैंप निवासी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विगत दिनों महिला ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। भाजपा नेता को उसके घर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बीजेपी नगर और जिला इकाई में कई पदों पर रह चुका है।

रुद्रपुर -(बड़ी खबर)-शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा भाजपा का ये नेता, अब हुई ये कार्यवाही

 

ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने सौंपी तहरीर में कहा था कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात ठाकुरनगर, वार्ड नंबर 10 निवासी सुरेश विश्वास पुत्र सुरेंद्र से हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जैसे ही इसकी भनक उसके पति को लगी तो पति ने उसे छोड़ दिया।

इसके बाद सुरेश उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। उसने हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत कई जगह ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। विवाह के लिए दबाव बनाने पर मुकर गया। विगत दिवस केस दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।